Mann mein rehti hu....


इस बड़ी सी दुनिया के भू-भाग के किसी कोने में

एक चार दीवारी के भीतर, मैं अपने मन में रहती हूँ।


मन में मेरे जो सागर हैं, उसकी लहरें हैं असीमित ,

ये लहरें जल की नहीं, ये है अनकहे शब्दों और

विचारों की,

या यूँ कहूँ, है ये दर्पण उस वाणी की, जिसे मैं

ना कभी बोल सकी....


आश्चर्य नहीं, की इस बड़ी सी दुनिया के एक छोटे से

कोने में मैं अपने मन में रहती हूँ,

नहीं दे पाती शब्द अपने विचारों को क्योंकि,

जब मन की गहराई तक जाती हूँ तो दुनिया छोटी लगती।


असीमित इस में, मैं जीवन महसूश करती हूँ,

अकेली रहती हूँ यहाँ, पर अकेलापन महसूश नहीं करती।


कभी रात के अँधेरे में, जब सारी दुनिया सो जाती है,

मैं सबकी नजरों से दूर, इस सागर में खो जाती हूँ।

कुछ मन की सुनती हूँ, कुछ उसे सुनाती हूँ,

और कभी जो लहरों में उफान बढ़ जाए तो

आँखों से कुछ बूंदों को बहाकर हल्का हो लेती हूँ

थोड़ी और जगह, कुछ और ही विचारों को

समेटने के लिए...


सब कहते हैं कि बहुत चुप सी रहती हूँ,

हाँ! मैं अपने मन के भीतर शब्दों से

एक असीम सागर का निर्माण करती हूँ।

इस सागर की गहराई में, मैं खुद से मिलती हूँ

दुनिया के लिए हूँ शांत पर यहाँ मैं, जो भरकर बोलती हूँ


कुछ उसकी सुनती हूँ, कुछ उसे सुनाती हूँ,

हाँ! मैं अपने मन में रहती हूँ।


लोगों से बातें करने में, मैं ज्यादा समय जाया नहीं करती हूँ,

मुझे मन से बातें करने में तो शब्दों की जरूरत नहीं पड़ती

इसलिए लोगों के बीच बैठ कर भी,

मैं अपने मन से बातें करती हूँ


और खुश हूँ, अपने मन में अकेला महसूश नहीं करती

कह देती हूँ हर बात, मैं इससे कहने से नहीं डरती... ❤



Share:

क्या आप मुझे?

 मेरे लिए आसान नहीं किसी के पास आना,

हमेशा ही डर लगता है उनसे दूर जाना।

थोड़ा अजीब हूँ, अपने ख़यालों में खोया हूँ,
कभी अकेले में चुपके से रोया हूँ।
क्या आप  मेरे आँसुओं को समझ पाओगे?

कुछ गलत हो या सही, कह नहीं पाता,
एक छोटा सा भी झूठ सह नहीं पाता।
क्या आप मेरे पूछे बिना सारे सवालों का जवाब दे पाओगे?

मैं बिना शिकायत किए दूर होने लगता हूँ,
अपने ही दर्द से मजबूर होने लगता हूँ।
क्या आप मुझे दूर होने से रोक पाओगे?

थोड़ी सी भी दूरी महसूस होते ही सोचने लगता हूँ,
खुद को पास जाने से रोकने लगता हूँ।
क्या आप मेरी  मन की सभी लहरों को शांत कर पाओगे?

कभी दिल चाहता है सब कुछ बता दूँ,
कभी खामोशी में खुद को छुपा लूँ।
क्या  आप मेरी खामोशी भी पढ़ पाओगे?

मैं अक्सर मुस्कुरा कर दर्द छुपा लेता हूँ,
भीड़ में रहकर भी खुद को तन्हा कर लेता हूँ।
क्या आप उस तन्हाई को मिटा पाओगे?

रिश्तों से डरता हूँ, फिर भी चाहत रखता हूँ,
टूट जाने के बाद भी हिम्मत करता हूँ।
क्या आप  मेरा ये भरोसा निभा पाओगे?

मैं पूरा नहीं हूँ, कुछ अधूरा सा, कुछ टूटा सा हूँ,
हर खुशी में भी थोड़ा सा खोया सा  हूँ।
क्या आप मुझे वैसे ही अपना पाओगे?

अगर कभी मैं बिना वजह खामोश हो जाऊँ,
या बात करते-करते खुद में ही खो जाऊँ,
क्या आप मुझे समझ कर थाम पाओगे?

बस इतना ही चाहता हूँ, की कोई ऐसा सा हो,
जो हमेशा मेरे साथ रहे , चाहे दौर जैसा सा हो।
क्या आप मेरे इस सफर में साथ निभा पाओगे?

Share:

she is perfect" Everybody said

 "she is perfect" Everybody said

Nobody knows the cost I paid

they see my smile, confidence & achievements

cause I'm choosing to keep my heart unsaid....

They all trust me but

results are the condition

will they be the same

if I couldn't meet their expectations?

Behind every appreciation,

is a long story,

of quiet sacrifices - hidden behind glory

of hobbies, sleep & peace of mind

always strong in people's eyes

Expressing my feelings is a nightmare

Being quiet comforts me & oversharing is a fear

I ask for friendships,

they fall in love

I communicate boundaries

but why is it never enough?

I overthink & feel things deeply

but never let them know & endure quietly

I carry responsibilities like pride

and pain like secret

but being the eldest daughter

I can't afford to break

neither have complains

nor desire to be understood

I'm still a believer

but with trust issues

I worry about possibilities

but plan my future silently

wanna make my parents proud

and working for it patiently

One day I'll achieve it all

be self dependent and stand tall

walk away from this house

not because I hate it at all

but to breathe for myself

just me & my peace over anything else


Share:

I saw a cute butterfly


❤️Sweet🦋
🌸
🌿


I saw a cute butterfly,
She was flying high.

She is enough, so strong,
She can fly so long.

She is enough to rise,
To touch the endless sky.

In the past she was in some strain,
She bore some pain,
But she won’t again.

She buries every tear,
Her heart holds silent fears.

She is so caring,
She doesn’t like her problems sharing.

She met me with a beautiful smile,
I like her every style.

One day she will fulfill her every dream,
She will be supreme. 


- With 🌻
Share: